September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

सड़क हादसे में दुल्हन के भाई की हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (लखनऊ)

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार S-क्रॉस कार ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा।

जिस युवक की मौत हुई है, रविवार को उसकी बहन की शादी थी। शाम को बारात आनी थी। दोस्त भी शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शनिवार रात घर में शादी का जश्न चल रहा था। इसी बीच पांचों युवक कार लेकर एक्सप्रेस-वे पर चले गए।

Related posts

औरैया में एयर क्वालिटी इंडेक्स पर 349 , हुए गंभीर हालात

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैंक प्रतिनिधियों की बैठक

admin

कानपुर में दो माह की बच्ची को कोई शक्ति माता मंदिर के पास चबूतरे पर छोड़कर चला गया है

admin

Leave a Comment