September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

सत्ताधारी खनन माफियाओ पर खनन अधिकारी मेहरबान, राजस्व को लगाते लाखो का चूना।

भास्कर ब्यूरो।
रिपोर्टर ज्ञानेंद्र यादव
संकिसा/फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद मे खनन माफियाओ के हौसले बुलंद है।खनन माफिया सत्ताधारी नेताओ की आड मे पुलिस को रौब दिखाकर मिट्टी का कारोबार कर रहे है।जिले के खनन अधिकारी से खनन माफियाओ के अच्छे सम्बन्ध है।जिससे खनन माफिया मेरापुर, संकिसा,अचरा ,पखना मे मिट्टी खनन करते है।खनन माफिया अशोक यादव थाना मैनपुरी,योगेश राठौर कोतवाली नयागांव, राहुल यादव थाना मेरापुर जिले मे रौब दिखाकर धडल्ले से खनन करते है।मेरापुर मे देवसनी चौराहे के निकट अचरा सराय रोड,प्रहलादपुर गाव मे ,नगला लाहुरी मे जेसीबी डम्परो से खनन माफियाओ ने मिट्टी डाली है।खनन माफिया बडे पैमाने पर खनन करते है।जिससे खनन माफियाओ ने करोडो की सम्पत्ति बनाकर जेसीबी डम्पर खरीद लिए है।खनन माफिया दिन रात सत्ताधारी नेताओ के तलबे चाटते है।जिससे खनन माफियाओ के हौसले बुलंद है।खनन माफियाओ ने मैनपुरी से आकर फर्रुखाबाद मे करोडो की कीमती जमीन खरीद ली है।जिले के खनन अधिकारी से वार्ता करनी चाही।खनन अधिकारी ने फोन नही उठाया।

Related posts

धामोनी वाले बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स का कुल,फ़ातिहा के साथ हुआ समापन ,रात भर चलता रहा कव्वालियों और गजलों का दौर 

admin

फर्रुखाबाद में 4 ओवरलोड ट्रक सीज:जीएसटी विभागों ने 2.33 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

admin

बाथरूम में पड़ा मिला छात्र का शव, जेईई मेंस की कर रहा था तैयारी

admin

Leave a Comment