October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पुलिस की शिथिलता के चलते निरंतर बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पुलिस व्यस्त, चोर मस्त

कछौना, हरदोई।
कछौना पुलिस की शिथिल कार्यशैली व आम जनमानस में सतर्कता की कमी के चलते क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। पूर्व में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद हो गए। बुधवार की रात थाना क्षेत्र कछौना के ग्राम कुशहा निवासिनी नीतू सिंह के घर पर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। नीतू सिंह के पति परिवार के भरो पोषण के लिए कानपुर में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। नीतू सिंह एक अप्रैल मोहल्ला चन्द्रा नगर में स्थित मायके गई थी। मकान में ताला बंद था। वह वृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसी घर का ताला टूटा पड़ा देखकर नीतू सिंह को सूचना दी। दरवाजे का ताला व कुंडी टूटी मिली, घर में रखी अलमारी का लॉक जिसमें से 50 हजार रुपये की नकदी सहित जेवर दो जोड़ी पायल चांदी, एक मंगलसूत्र सोने का, झाला सोने के, एक सोने का लॉकेट आदि लाखों रुपए के कीमती जेवर चोरी कर ले गए। इस चोरी की घटना से पीड़ित नीतू सिंह काफी परेशान है। पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी है। प्रभारी निरीक्षक कछौना अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया, साथ में फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बिंदुओं की जांच की। लगातार चोरी की घटनाओं से आम जनमानस में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

admin

चुनावी हवा -अलीगढ़ के खैर में क्या हैट्रिक लगा पाएगी BJP

admin

उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरुस्कार से राष्ट्रपति ने किया कायमगंज की बेटी को सम्मानित

admin

Leave a Comment