November 17, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सपा की बागी विधायक पूजा पाल अब भाजपा के लिए मांग रही वोट

भास्कर न्यूज एजेंसी

सपा की बागी विधायक पूजा पाल अब भाजपा के लिए वोट मांग रही हैं। वह फूलपुर उपचुनाव में एक्टिव हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के लिए प्रचार कर रही हैं। पूजा ने 9 महीने पहले राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। मगर पार्टी के विरोध में कुछ भी बोलने से बच रही थीं, लेकिन अब खुलकर सामने आ गई हैं।

इससे फूलपुर में भाजपा मजबूत हो रही है। यहां करीब 20 हजार पाल बिरादरी के वोटर हैं। राजू पाल की विधायक पत्नी पूजा की अपनी बिरादरी में अच्छी पैठ मानी जाती है। पूजा पाल ने कहा माफिया अतीक से लड़ी। सीएम योगी ने न्याय दिलाया है, इसलिए उनके साथ हूं।

Related posts

चलता ट्रक बना आग का गोला:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Bhaskarnews

राज्यपाल बोले – कुंभकर्ण टेक्नोक्रेट था, रावण ने उड़ाई थी अफवाह

admin

राजस्व कर्मियों की गठित टीम द्वारा लाइसेंस , बकाया तथा मंडी शुल्क मामलों की जांच का विरोध कर व्यापारियों ने मंडी गेट पर दिया धरना

admin

Leave a Comment