October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

समाधान दिवस का किया गया आयोजन

*समाधान दिवस का किया गया आयोजन*

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी l जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना फतेहपुर में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना फतेहपुर में जनसुनवाई के दौरान 11 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें मौके पर ही 06 प्रार्थना पत्रों निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।

इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल 137 प्रार्थना पत्रों में से कुल 71 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया जिसमें मौके पर 45 प्रार्थना पत्रों का व 26 का सम्बन्धित घटनास्थल पर जाकर निस्तारण कराया गया।

Related posts

भाजपा वूथ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला सीधे ट्रैक्टर चढ़ा कर जान से करने की कोशिश

admin

गृह मंत्री के बयान के खिलाफ लखनऊ में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

admin

कंपिल-बदायूं मार्ग स्थित अटैना घाट से 101 व 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल निकले शिवभक्त

admin

Leave a Comment