October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

नॉनवेज,वेज राइस को लेकर हुआ बबाल छात्र के परिजन एवं स्कूल प्रशासन में हुई मारपीट

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जाहिद हुसैन
कमालगंज
थाना क्षेत्र कमालगंज के कस्बा रजीपुर में स्थित B P S पब्लिक स्कूल के छात्र रजा आलम उमर 10 वर्ष कक्षा 2 का छात्र है 23 फरवरी को उसके दादा का हार्ट अटैक से स्वर्गवास हो गया था | 27 फरवरी को सुबह बच्चा फ्राई राइस लेकर लंच में स्कूल पहुंचा कुछ स्कूली बच्चों ने टीचर से वेज,नॉन वेज बिरियानी को लेकर शिकायत की तत्काल बच्चे को ऑफिस में बुलाया गया |

छात्र  ने पूरी घटना अपने घर वालों को बताई घर वाले कुछ पड़ोसियों के साथ स्कूल में शिकायत करने पहुंचे तो कंहा सुनी होने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी जिसके बाद पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचा | जिसके बाद पुलिस ने छात्र के परिजनों की खिलाफ NCR दर्ज कल ली जिसके बाद से छात्र के परिजनों ने पुलिस पर एक तरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया बताते चले कि छात्र की बुआ समरीन बानो पुत्री स्व नवी आलम ने पुलिस की इस कार्यशैली पर आरोप लगाए है तो वही दूसरी और स्कूल के संचालक राहुल चौहान ने बताया की छात्र नानवेज लंच में लाया था जिस पर स्कूल के अन्य बच्चों ने आपत्ति की जिस पर छात्र के परिजनों को बुलाया गया जिस पर छात्र के परिजनों ने कई लोगो ने साथ स्कूल परिसर पहुंचे और लडाई पर अमादा हो गए जिसके बाद वाद विवाद हो गया जिसके बाद सारी घटना CC TV में कैद हो गयी इस पर पुलिस ने इन लोगो के खिलाफ कार्यवाही की है |

Related posts

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में भजन और संगीतमय शैली में पाठ; भक्ति, आस्था और धार्मिक माहौल का संगम

Bhaskarnews

इटावा में हाइवे सर्विस रोड पर चला बुलडोजर:अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त,

Bhaskarnews

दहेजमुक्त शादी रचाकर समाज में दिया संदेश

admin

Leave a Comment