October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

सीसामऊ में उपचुनाव 8629 वोटों से सपा की नसीम सोलंकी जीतीं गई है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(कानपुर)

कानपुर के सीसामऊ उपचुनाव में सपा की नसीम सोलंकी 8629 वोटों से जीत गई हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने पहले ही हार स्वीकार कर ली थी। भास्कर से बातचीत में उन्होंने हार की वजह भीतरघात बताया है । कहा- हिंदू वोट अगर न बंटता तो हमारी जीत होती।

बता दें कि शुरुआती रुझान से ही सपा यहां आगे चल रही थी। अभी जीत का औपचारिक ऐलान बाकी है। सीसामऊ में 49.06% मतदान हुआ था, जो पिछले 12 साल में सबसे कम हो गया था।

सपा की जीत के बाद पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न देखने को मिल रहा है । इरफान सोलंकी जिंदाबाद, नसीम सोलंकी जिंदाबाद, जेल के ताले टूटेंगे इरफान भैया छूटेंगे… जैसे नारे लगे है। सपा समर्थक एक-दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए। वहीं विक्ट्री का निशाना बनाकर लोगों ने एक-दूसरे के साथ सेल्फी ली।सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के सुरेश अवस्थी को 8629 वोटों से हराया गया  है। कुल 132973 वोट पड़े, जिसमें नसीम को 69666 वोट और सुरेश अवस्थी को 61037 वोट मिले है। वहीं, तीसरे नंबर पर बसपा के बीरेंद्र कुमार को 1409, अशोक पासवान को 266, कृष्ण कुमार यादव को 113 और 482 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

 

Related posts

जमीन पर हो रहे अबैध कब्जों तथा उर्वरकों की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कर किसान नेताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

admin

प्रदेश अब देश में सबसे अधिक एयरपोर्ट वाला प्रदेश बन गया है: आबकारी राज्य मंत्री

admin

वंश व उसकी बहन निधि को चाचा ने ही पीटकर किया घायल

admin

Leave a Comment