July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हनुमान जी सेवा ट्रस्ट ने वितरित किए जरूरतमंदों को कंबल

हनुमान जी सेवा ट्रस्ट ने वितरित किए जरूरतमंदों को कंबल
भास्कर ब्यूरो
कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 दिसंबर 2024
असहाय बेसहारा लोगों की मदद करना ही वास्तव में मानवीय सेवा होती है । अच्छी सोच और अच्छे कार्यों में विश्वास रखने वाले लोग ही मानवीय सेवा को प्राथमिकता देते हैं । जैसी ही धारणा से आज सर्दी से ढिढुरते लोगों को राहत पहुंचाने के लिए श्री हनुमान जी सेवा ट्रस्ट के संयोजन में गरीब बुजुर्ग महिलाओं तथा पुरुषों एवं दिव्यांग जनों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल भेंट किए गए । इस पुनीत कार्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज नगर चैयरमेन डा.शरद गंगवार – नीरज अग्रवाल – रश्मि दुबे – कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामअवतार – आसिफ मंसूरी पूर्व सभासद – राम प्रकाश पूर्व सभासद रहे । तथा कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी – कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार – वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल -मंदिर महंत संगम शाक्य – राजू वैद्य मंदिर सदस्य – विपिन कुमार कोहली , गुरुदेव जी, बबलू राठौर , विकास श्रीवास्तव – पंकज मिश्रा , दीपक शाक्य प्रियंका पाल , कमलेश भारद्वाज
आदि कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे । कंबल पाकर सभी ने इस नेक कार्य करने वालों को आर्शीवाद दिया ।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी व मंदिर महंत संगम शाक्य ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी चलते रहेंगे । गरीबों व असहाय लोगों की सेवा होती रहेगी ।कार्यक्रम का संचालन आसिफ मंसूरी ने किया । मुख्य अतिथियों तथा सम्मानित आगंतुकों को जितेन्द्र रस्तोगी ने माला पहनाकर स्वागत किया । कार्यक्रम की सभी ने मुक्तकंठ से प्रसंशा कर धन्यबाद दिया ।

Related posts

नवाबगंज थाने में समाधान दिवस आयोजित, 9 में से 3 मामलों का निस्तारण

admin

नये वर्ष के पहले दिन नई ऊर्जा के साथ हुआ फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य

admin

लखनऊ में रोजगार मेले में:104 कंपनियां कर रहीं हायरिंग, 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Bhaskarnews

Leave a Comment