July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई जिला कारागार में संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में तथा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में जिला कारागार हरदोई में संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला जज द्वारा कारागार प्रशासन व जिला कारागार के बंदियो के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया तथा बंदियो को संविधान के विषय मे विस्तार से बताया गया तत्पश्चात अपर जिला जज द्वारा शिविर में उपस्थित बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा  बंदियो से  खान-पान के  बारे में जानकारी प्राप्त की गई। अपर जिला जज ने बंदियो से कहा कि धैर्य बनाये रखे और अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से ले। जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी डिप्टी जेलर ओमकार पांडेय,नरेश चंद्र,सुखलाल लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्र,देवेन्द्र कुमार सिंह, पवन मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने संविलियन विद्यालय खिमसेपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

admin

लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी बोलेरो ने डिवाइडर पर चढ़कर सो रहे मजदूर को रौंदा:

Bhaskarnews

*वंदे भारत के आगे किशोरी ने लगाई छलांग, लोको पायलट ने लगाया ब्रेक.. और फिर*

admin

Leave a Comment