June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

27 नवम्बर को दिव्यांगों को वितरण किये जायेगें सहायक उपकरणः- जिलाधिकारी

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि विगत 24 दिसम्बर 2023 को एडिप योजना के अन्तर्गत दिव्यांग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था और इस शिविर में चिन्हित 165 दिव्यांग लाभार्थियों को 27 नवम्बर 2024 को राजकीय इण्टर कालेज, हरदोई के प्रागंण में आयोजित शिविर में सहायक उपकरणों का वितरण किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया किया कि सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के लिए नगर मजिस्टेªट को नोडल अधिकारी नामित करने के साथ सीओ सदर पुलिस व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं पार्किग व्यवस्था देखेगें, शिविर स्थल पर सीएमओ द्वारा चिकित्सों की टीम के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था करेगें, समस्त बीडीओ व ईओ अपने क्षेत्र के चिन्हित दिव्यांगजनों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर समय से लायेगें, ईओ हरदोई द्वारा कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, कूड़ादान, चूना, पेयजल एवं मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जायेगी तथा समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी शिविर में उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण नियमानुसार वितरण कराना सुनिश्चित करायेगें।

Related posts

कोचिंग संचालक पर शिक्षक को पीटने व जाति सूचक गाली देने का लगाया आरोप

admin

26 जनवरी को सातों ब्लॉकों में किसान यूनियन निकालेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा-अजय कटियार

admin

नवाबगंज थाने में समाधान दिवस आयोजित, 9 में से 3 मामलों का निस्तारण

admin

Leave a Comment