October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

देसी शराब की ठेका में चोरी को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

 

बाराबंकी l दिनांक 27 -12- 2024 की रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा थाना जहांगीराबाद अंतर्गत ग्राम मुनीमाबाद स्थित देसी शराब ठेका का ताला तोड़कर देसी शराब के क्वार्टर चोरी करने के पश्चात दुकान में आग लगा दी थी l इसके संबंध में थाना जहांगीराबाद पर पुलिस ने मुकदमा बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया l

थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06 -01 -2025 को मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर घटना का सफल आवरण करते हुए अभियुक्तगण मो. जावेद पुत्र मो. अतीक , मो. वारिस पुत्र मो.गुफरान निवासी गन ग्राम शहावपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी को मुनीमाबाद तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है l अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 104 अदद देसी शराब के क्वार्टर पुलिस ने बरामद किया है l
बरामद की के आधार पर अभियोग में धारा 238 बीएन एस बढ़ोतरी की गई है l

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ज्ञात कि अभियुक्त गण द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 27 12 2024 की रात्रि को थाना जहांगीराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुनीमाबाद स्थित देसी शराब ठेका का ताला तोड़कर देसी शराब के क्वार्टर चोरी करने के पश्चात दुकान में आग लगा दी गई थी l पुलिस टीम का गठन कर। अन्य वांछित अभिक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है l

Related posts

रामनगर के जंगल में मिला युवती का शव, तहकीकात करने में जुटी पुलिस

admin

चक रोड पैमाइश के नाम पर दबंगों ने ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट की धान की फसल

admin

इटावा में कर्ज और फसल नुकसान से परेशान युवक ने दी जान:इलाज के दौरान मौत

Bhaskarnews

Leave a Comment