October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भास्कर न्यूज़

ब्यरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

जनवरी माह शुरू होतेही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई हैl ठंड बढ़ने के साथ-साथ चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैंl पुलिस विभाग चोरी की घटनाओं को रोकने रोकने के लिए इस बार पहले से सक्रिय हो गया है lक्षेत्र में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए हल्का सिपाहियों के साथ दरोगा व प्रभारी जिम्मेदारी निभारहे हैं l इस कार्य में ग्राम चौकीदार भी मदद कर रहे हैंl

सर्द मौसम में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे इन ग्राम चौकीदारों को ठंड से बचने के लिए सोमवार को क्षेत्राधिकार फतेहपुर जगत राम कनौजिया ने बड्डपुर थाने पहुंचकर करीबन 100 चौकीदारों को कंबल बांटे जिससे वह भीषण ठंड में बिना किसी परेशानी अपनी जिम्मेदारी को अंजाम दे सकें l इस दौरान उन्होंने चौकीदारों से पुलिस का सहयोग करते रहने की अपील की l इस अवसर पर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता , उप निरीक्षक अजेंद्र प्रताप सिंह, निष्कर्ष, अखिलानंद शुक्ला, प्रदुम्न प्रकाश, हेड कांस्टेबल गणनेश बाबू, सुनील चौधरी, कांस्टेबल अमरीश वर्मा, आशीष यादव, चट्टान सिंह मौजूदरहे l

Related posts

एलपीजी युक्त गैस गीजर में नहाते समय हुआ तेज धमाका

admin

ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में मौत:GST अधिकारी से चल रहा था विवाद,

Bhaskarnews

विशेष बाल श्रमिक चिन्हिकरण अभियान 20 नवम्बर तक चलेगाः-मंगला प्रसाद सिंह

admin

Leave a Comment