October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

हरदोई में गणतंत्र पर्व पर पुलिस लाइन से निकाली गयी मनोरम झांकियां

हरदोई (लक्ष्मी कान्त पाठक)76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाईन से गाँधी भवन तक विभिन्न विभागों की झांकी निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सिनेमा चौराहे के पास सलामी दी। झांकियों से पहले मंच के सामने से नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व उपनिदेशक कृषि डॉ नन्द किशोर खुला वाहन में निकले। झांकियों में आयुष, उद्यान, यूपी नेडा, कृषि, खादी ग्रामोद्योग, खाद्य सुरक्षा, गन्ना, एनआरएलएम, स्वास्थ्य, जिला पंचायत, नगर विकास, खाद्य एवं रसद, पंचायती राज, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार , प्रोबेशन, मत्स्य, मंडी, परिवहन, राजस्व, वन, लोक निर्माण, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, सहकारिता, उद्योग, माध्यमिक शिक्षा विभाग की झांकी निकाली गयी। झांकियों में प्रथम स्थान कृषि विभाग, द्वितीय स्थान राजस्व विभाग व तृतीय स्थान पशुपालन विभाग ने प्राप्त किया। तीन सांत्वना पुरस्कार नगर विकास, बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग को मिले। विजेताओं को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कृषि विभाग की झांकी के दौरान फॉर्मर रजिस्ट्री को प्रदर्शित किया गया तथा आधुनिक यन्त्रों को प्रदर्शित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की झांकी में आयुष्मान कार्ड को प्रदर्शित किया गया। राजस्व विभाग की झांकी में घरौनी को प्रदर्शित किया गया। पशुपालन विभाग की जानकी गोपालन पर आधारित रही। अंतिम झांकी माध्यमिक शिक्षा विभाग की रही जिसमें कुम्भ को प्रदर्शित किया गया। जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फर्रुखाबाद में 9 ट्रक सीज:ओवरलोडिंग पर एआरटीओ सुभाष राजपूत की कार्रवाई

admin

कानपुर में,:IPS अंजलि को पुलिसकर्मियों ने रंग लगाया;

Bhaskarnews

पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए चलवाई थी गोली

admin

Leave a Comment