October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई में ज्ञानधारा पशु आहार के वितरण व बिक्री पर रोक

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पशुओं की मौत के मामले में ज्ञान धारा पशु आहार का नाम आने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर पशुपालन विभाग विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा पशु आहार का सैम्पल लेकर भारतीय पशु अनुसन्धान संस्थान इज्जत नगर, बरेली को जाँच के लिए भेजा गया। संस्थान द्वारा सैम्पल की जाँच रिपोर्ट के अनुसार पशु आहार में इनसेक्टीसाइड पाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ज्ञानधारा पशु आहार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गयी है तथा अग्रिम आदेशों तक जनपद में पशुआहार के वितरण व बिक्री पर रोंक लगा दी गयी है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर पशु आहार खाने वाले बीमार पशुओं का पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा इलाज किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पशु पालन विभाग को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि पशुपालन विभाग की टीमें लगातार सतर्क रहें और बीमार पशुओं का तत्काल इलाज कराया जाये। इसी सम्बन्ध में आज पशु पालन विभाग के अपर निदेशक गोपेश श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से मुलाक़ात की तथा दोनों अधिकारियों ने पशु आहार खाकर बीमार पड़ने वाले पशुओं के बेहतर इलाज व प्रभावित पशु पालकों की नियमानुसार यथा संभव सहायता करने पर चर्चा की।

Related posts

कानपुर में मां, पिता, बेटे और नाती की हादसे में हुई मौत

admin

अम्बेडकरनगर में 2 हजार कुंतल गेहूं के बीज की हुई मांग

admin

admin

Leave a Comment