October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हाथ में शिकायती पत्र लिए . परेशान पीडित विधवा महिला

बिजली विभाग का कारनामा : –
उपभोग से कई गुना अधिक निकाला बिल – विधवा ने एसडीएम से की शिकायत – तो विजली कर्मी ने धमका कर महिला को किया अपमानित
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज/फर्रुखाबाद
शासन के अथक प्रयास तथा लगातार दिए जा रहे निर्देशों का शायद बिजली बिभाग के बेतन भोगियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है । जिसका ताजा उदाहरण एक बार फिर सामने आया । जिससे बेचारी गरीब विधवा बेहद परेशान एवं मानसिक तनाव में आकर खुद को अपमानित महसूस कर रही है । घटना के अनुसार कायमगंज नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी विधवा सीता देवी ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसका घरेलू विद्युत कनेक्शन संख्या 0040313633 है। जिस पर माह फरवरी 2024 को 1015 रुपए का बिल आया था। इसके बाद मीटर की डिस्प्ले खराब हो गई।रीडिंग निकालने वाले कर्मचारियों द्वारा मीटर व रीडिंग सही कराने के नाम पर ₹2000 की मांग की। जिसे पूरा न करने पर 40 हज़ार नौ सौ नब्बे का बिल निकाला गया। उपभोग से बहुत अधिक का बिल आने की मेरे द्वारा शिकायत की गई। इसके बाद वही विद्युत कर्मचारी 6/10/24 को मेरे घर पर आया और कहने लगा कि तुमने मेरी शिकायत की है । अब देखते हैं कि तू बिल कैसे सही करा पाती है। मैं तेरा बिल सही होने नहीं दूंगा । इस तरह मुझे बेहद अशोभनीय तरीके से धमकाया । जिससे प्रार्थिनी काफी अपमानित हुई फिर भी वह कर्मचारी उसे लगातार धमकता रहा। विधवा महिला ने आगे कहा कि मैं एक सीधी साधी महिला हूँ।बगैर शिक्षा के मीटर बिल इत्यादि में मैं कुछ नहीं जानती हूं। मेरे पति की भी मौत हो चुकी है । ऐसे में वह अनाथ हो बडी मुश्किल से परिवार का भरण पोषण कर पा रही है। विधवा महिला ने उपजिलाधिकारी से बेचारी विधवा महिला ने विद्युत बिल सही कराने के साथ ही न्याय हित में बिजली कर्मचारी के विरुद्ध मानहानि सहित अन्य प्रकार के किए गए वर्ताव पर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है ।

Related posts

फर्रुखाबाद में मौसम बदला, तेज हवा-बूंदाबांदी:नवाबगंज में 27 गांवों की बिजली गुल,

Bhaskarnews

पुलिस को गाली देने वाले सपा प्रत्याशी पर दर्ज हुई FIR

admin

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment