October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

हिमाचल राज्यपाल के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, टेम्पो आने से हुआ हादसा

लखनऊ में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। एम्बुलेंस समेत 3 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में ACP समेत 3 लोग घायल भी हो गए । हालांकि, राज्यपाल इस घटना में बच गये ।

राज्यपाल का काफिला अमौसी एयरपोर्ट से शहीद पथ होते हुए निकल रहा था, तभी अचानक प्रोटोकॉल तोड़कर एक ऑटो सामने आ गया। उसे बचाने के लिए काफिले में चल रही आगे वाली गाड़ी के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकराईं। हादसा मंगलवार सुबह 9 बजे शहीद पथ पर हुआ।

पुलिस की दो गाड़ी और एक एंबुलेंस आपस में हुई क्षतिग्रस्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। ADCP राजेश यादव का कहना है- कि राज्यपाल सेफ हैं। पुलिस की दो गाड़ी और एक एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हुई। राज्यपाल शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ जा रहे थे । तभी हादसा हुआ। हादसे के चलते शहीद पथ पर लंबा जाम लगा, जो अब सामान्य है।

Related posts

बाराबंकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

admin

हरदोई के प्रगतिशील किसानों को डीएम ने किया सम्मानित

admin

अवैध कब्जे सम्बन्धी विवादों के लिए प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीमे मौके पर जाकर कार्रवाई करे :- डीएम

admin

Leave a Comment