September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 08/04/2025 को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज ने बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है प्राधिकरण द्वारा उनके मुकदमें की निःशुल्क पैरवी हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगा। अपर जिला जज द्वारा बैरक में बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर जेल प्रशासन को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी,जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर सुखलाल, नरेश चन्द्र लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्र, देवेन्द्र कुमार सिंह, अजय त्रिपाठी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

Related posts

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गरीब पात्र लोगों को लाभान्वित करायेंः-डीएम

admin

15 दिन वीत गए किन्तु किशोरी मोना के रहस्यमय ढंग से लापता प्रकरण में भूमिगत आरोपियों की तलाश अब तक नहीं कर पाई पुलिस

admin

भगवान परशुराम जयंती आयोजन में परशु धारी भगवान की शास्त्र एवं शस्त्र नीति से शत्रु देश को सबक सिखाने की बताई आवश्यकता

admin

Leave a Comment