October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या के जंगल में तेंदुआ है वन विभाग में पैरों के निशान मिले है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अयोध्या )

अयोध्या छावनी क्षेत्र और निर्मली कुंड के आसपास के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने कैमरा ट्रैप से तेंदुए की तस्वीरें ली हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि वह जंगल में विचरण कर रहा है। छावनी और निर्मली कुंड के आस-पास बड़े भूभाग में फैले जंगल में तेंदुआ पिछले काफी दिनों से प्रवास कर रहा है।

क्षेत्र में एक तेंदुए की मौजूदगी के प्रमाण के रूप में उसके पदचिह्न मिल गए हैं। इसके बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है । तेंदुए की निगरानी के लिए कर्तनियघाट वन्य जीव से 6 ट्रैप कैमरा मंगवाये गए है । जंगल के आधा दर्जन स्थानों पर कैमरों को लगाया गया है । वन विभाग की ओर से की जा रही निगरानी में तीन कैमरा ट्रैप में एक ही तेंदुए की तस्वीर कैद कर ल  र्है। इससे साफ है कि तेंदुआ इस घने जंगल के प्राकृतिक वास में विचारण कर रहा है।

पदचिह्न और कैमरे की तस्वीर से स्पष्ट है कि तेंदुआ पानी पीने के लिए इसी सोते के पास आता है। उप प्रभागीय वनाधिकारी के एन सुधीर ने बताया कि कैमरे में सिर्फ एक तेंदुए की फोटो कैद हुई है। जंगल में मिले अन्य पदचिह्न की जांच के लिए भेजा गया है लेकिन ये पदचिह्न काफी पुराने लग रहे हैं। ट्रैप कैमरे में जिस तेंदुए की फोटो आई है वह व्यस्क और नर है। अलग-अलग कैमरों में आई तस्वीरों से यह भी स्पष्ट है कि वह जंगल में निरंतर भ्रमणशील भी है।

Related posts

कानपुर में MBA स्टूडेंट की किडनी निकालकर बेची:किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल का निधन:श्रद्धांजलि, गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे

Bhaskarnews

सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद पहुचें SC/ST आयोग के अध्यक्ष – बैजनाथ रावत

admin

Leave a Comment