October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आरोपी विद्युत जेई को कार्य मुक्त करा , नए जेई को कराया भाजपा नेता ने कार्य भार ग्रहण

भास्कर न्यूज : –
रिर्पोटर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र में स्थित बिजली उपकेन्द्र रूटौल पर पिछले काफी समय से विद्युत जेई के पद पर राकेश प्रजापति कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि श्री प्रजापति पर सही ढंग से कार्य ना करने एवं अधिकांश मामलों में बिना रिश्वत के कार्य ना करने जैसे आरोप जनसामान्य तथा विधुत्त उपभोक्ता लगा रहे थे । जेई को यहां से हटबाने की लोगों ने बरिष्ठ भाजपा नेता , भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विकास शर्मा से मांग की थी । कहा जा रहा है कि लोगों ने जे ई के कुछ ऐशे प्रमाण भी दिए थे । इसके बाद ही भाजपा नेता श्रीशर्मा द्वारा विजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया परिणाम स्वरूप जेई को कायमगंज से हटाने का आदेश दिया गया था । साथ ही नए जेई अमित कुमार का पोस्टिंग आर्डर भी कर दिया गया था । अमित ने कायमगंज पहुंचकर ज्वाइंन भी कर लिया । किन्तु मार्च माह की क्लोजिंग को कारण बता श्री प्रजापति को रिलीव नहीं किया गया । जब यह बात एक बार फिर चर्चा में आई तो भाजपा नेता डा० श्री शर्मा ने तत्काल विद्युत विभाग चीफ एएन गुप्ता से वार्ता कर पूर्व जेई को कार्यमुक्त ना करने का कारण जानना चाहा । इस पर क्लोजिंग की बात बताई । किन्तु इसके फौरन बाद पूर्व जेई को कार्यमुक्त करते हुए नए आए जेई विद्युत को उपकेन्द्र रूटौल से संबंधित कार्यभार ग्रहण करा दिया गया ।

Related posts

कानपुर में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर हुआ पथराव भाजपाइयों ने किया हंगामा,

admin

लाइन गांव के ऊपर से गुजरी, फिर भी घरों में बिजली नहीं—मोमबत्ती और डिब्बी के सहारे जिंदगी

admin

जैन धर्मालंबियों ने अपनी धार्मिक परंपरा के अनुरूप निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा

admin

Leave a Comment