September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपुर में रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर, दोनों ड्राइवरों की हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(कानपुर)

कानपुर के घाटमपुर में रोडवेज बस और ट्रक की आमने -सामने टक्कर लगाने पर हुई दो युवक की मौत हादसे में दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई। वहीं बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें घाटमपुर सीएचसी पहुंचा दिया है । जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर घायलों को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रशासन ने गैस कटर से सीट काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।  और करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन इस घटना की सूचना मिलते ही घाटमपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची गई है। टीम ने ग्रामीणों की मदद से रोडवेज बस में फंसे हुए यात्री और ट्रक चालक को निकालने का प्रयास शुरू किया। लेकिन डेढ़ घंटे बीतने के बाद भी नही निकाल पाए। इसके बाद प्रशासन ने गैस कटर से रोडवेज बस की सीट काटकर फंसे यात्री को बाहर निकाला, इसके बाद ट्रक चालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया  है। जहां डाक्टर ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे परिजनो का रो रोकर बुरा हुआ हाल है।

Related posts

फर्रुखाबाद में दिव्यांगों के लिए एक निशुल्क विशेष दिव्यांग शिविर का 24, 25 व 26 फरवरी को होगा आयोजन – डॉ रजनी सरीन

admin

खंदक में मिली युवती ने पूर्व प्रधान के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा

admin

ऐतिहासिक तीर्थ नगरी कम्पिल मे जन कल्याण के लिए परिक्रमा का शुभारम्भ

admin

Leave a Comment