October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

घोड़े पर सवार होकर बालिका बनी झलकारी बाई

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी )

अमेठी में अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई की 194वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई है। अमेठी कस्बे के अंबेडकर तिराहे से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकली जो पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद अंबेडकर तिराहे पर जाकर समाप्त हो गई है । वहीं शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है ।

दरअसल आज अमेठी में अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई की 194वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई है। सुबह से ही बड़ी संख्या में दलित समुदाय के महिलाएं और पुरुष अंबेडकर तिराहे पर इकट्ठा हो गए है , जिसके बाद डीजे की धुन पर वीरांगना झलकारी बाई की शोभायात्रा निकाली गई है ।

पुलिस बल भी तैनात  रहा शोभायात्रा अमेठी कस्बे के अंबेडकर तिराहा से निकलकर गांधी चौक, सगरा तिराहा होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद अंबेडकर तिराहे पर आकर समाप्त हो गई है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग शामिल हुए। घोड़े पर सवार होकर एक बालिका द्वारा झलकारी बाई का चित्रण किया गया है । वहीं शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे और शोभायात्रा के आगे पीछे बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Related posts

योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक सभागार में उत्साह सप्ताह का आयोजन

admin

जिलाधिकारी ने दिए नक्शा लांचिंग के जनपदीय कार्यक्रम के सम्बन्ध में निर्देश

admin

खंडहर में तब्दील हुआ ग्राम पंचायत लोहटी जई का आंगनबाड़ी केंद्र

admin

Leave a Comment