October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पशुपालन विभाग की बैठक

हरदोई ।आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि गोशालाओं में सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रखा जाये। सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरों की निर्बाध सक्रियता सुनिश्चित की जाये। प्रत्येक गोशाला में कम से कम चार कैमरे अवश्य लगवाए जाएं। सहभागिता योजना के अंतर्गत भुगतान में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सहभागिता योजना का लाभ दिलाया जाये। छुट्टा निराश्रित गोवंश का सर्वे करा लिया जाये। कम से कम सितम्बर माह तक के भूसे का भण्डारण सुनिश्चित कर लिया जाये। प्रत्येक गोशाला में कम से कम 25 पौधे रोपित किये जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मां सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

admin

श्रद्धालुओं को वितरित की हनुमान चालीसा पुस्तकें व फल

admin

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बाल कार्निवल महोत्सव का किया उदघाटन

admin

Leave a Comment