October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

रेडक्रॉस की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

हरदोई ।आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के निष्क्रिय सदस्यों के स्थान पर नये सदस्यों को शामिल किया जाये। कार्यकारिणी में कम से कम दो महिला सदस्यों को अवश्य रखा जाये। विचार विमर्श के उपरांत नई कार्यकारिणी में सभापति रमेश अग्रवाल, उप सभापति अभिषेक सिकरवार सहित 15 सदस्यों को चुना गया। महिला सदस्य के रूप में अलका गुप्ता गुप्ता व बॉबी ओमर को शामिल किया गया। अधिकारियों की ओर से नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बीएसए, डीआईओएस, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी हरदोई को सोसाइटी में शामिल किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सोसाइटी में अधिक से अधिक सदस्यों को शामिल किया जाये। एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाये। जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर बैठकें कर ली जाएं। सोसाइटी के कार्यों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। जिलाधिकारी के द्वारा नये सदस्यों को प्रमाणपत्र सौंपे गए। बैठक के बाद सचिव सुनील सिंह सोमवंशी ने यह भी बताया कि कल 21 मई को शाम पांच बजे कार्यकारिणी व प्रबंध समिति की बैठक रेडक्रॉस के कार्यालय में होगी। इस अवसर पर चेयरमैन नगर पालिका हरदोई श्री सुखसागर मिश्र मधुर, समिति के सदस्य व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

विवेचना में लापरवाही करने पर एसपी ने मझिला थाना प्रभारी को किया निलम्बित

admin

लाइन गांव के ऊपर से गुजरी, फिर भी घरों में बिजली नहीं—मोमबत्ती और डिब्बी के सहारे जिंदगी

admin

बदायूं में अपहृत फार्मासिस्ट की हो रही तलाश

admin

Leave a Comment