March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

तेज पछुआ हवाओं के साथ खिली धूप मौसम हुआ सुहाना

तेज पछुआ हवाओं के साथ खिली धूप मौसम हुआ सुहाना
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रूखाबाद
पिछले काफी दिनों से भीषण सर्दी पड़ रही थी । घुमडकर आकाश में छाए बादल , तुषार पात तथा घने कोहरे के कारण ठिठुरन लगातार बढ़ती रही । लोग सर्दी से बेहाल होते रहे । कस्बों व नगरों में नगर पालिका / नगर निगमों तो कहीं कहीं प्रशासन स्तर से वहीं बहुत से स्थानों पर स्वयंसेवी संस्थाओं या फिर समाजसेवियों द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की गई । इसके अलावा जगह – जगह उपयुक्त स्थानों पर रैनबसेरों का प्रबंध किया गया । जिससे स्थानीय और बाहर से आने वाले लोगों को सर्दी से बचने में काफी राहत मिली । इन सबके बावजूद भी प्रशासन एवं कुछ अन्य मानवतावादी सोच के लोगों ने कंबल वितरित कर गरीबों की मदद करने का अच्छा प्रयास किया । कई जगह झुग्गी झोपड़ियों और ईंट भट्टा एवं अन्य स्थानों पर जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों को गर्म कपड़े देकर भरपूर मदद करने का नेक कार्य भी किया । इसके बावजूद भी तंगहाल गरीबी में जीवन यापन करने को विवश हजारों की संख्या में लोग ठंड से वेहाल हो रहे थे । कारण कि दिन में कोहरा व हवा से सर्दी बहुत ज्यादा पड़ती रही । वहीं रात में पारा लगातार लुढ़कर नीचे आता रहा । जिससे गरीबों की रातें मुश्किल भरी हो गई । कारण कि इन बेचारों के पास पहनने ओढ़ने के साथ ही कायदे से रात को चैन से सोने के लिए रजाई गद्दा तक परियाप्त मात्रा में नहीं होते हैं । ऐशे में इन बेचारों के सर्दी से बेहाल होते हुए दिन कैसे गुजरे इस दर्द भरी परेशानी को तो यहीं जानते हैं या फिर ईश्वर । खैर आज सबेरे से ही पूर्व दिशा से भगवान सूर्य की रश्मियां अपनी आभा बिखेरती हुई धरा पर पड़ने लगी । ऐशे में खास कर इन गरीबों को तो
कड़ाके की सर्दी से निजात मिली ही साथ ही आम आदमी ने भी राहत महसूस की । वहीं पशु पक्षी भी खिली गुनगुनी धूप से काफी बदलाव महसूस कर रहे हैं । आज धूप निकली साथ ही पछुआ हवा का रुख कुछ तेज जरूर रहा फिर भी जनजीवन अपेक्षाकृत बीते दिनों की अपेक्षा अच्छा दिखाई दे रहा है ।

Related posts

ट्रेन की चपेट में आया युवक हादसे में दोनों पैर कटे

admin

पूर्व जज की बेटी को फर्जी-IAS की धमकी, बोला शादी नहीं की दो डाल दूंगा तेजाब

admin

लखनऊ में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी

admin

Leave a Comment