July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

निर्विरोध संपन्न चीनी मिल चुनाव में सावन कुमार गंगवार चुने गए उपसभापति – मिठाई बांट – आतिशवाजी छुड़ा भाजपा सर्मथकों ने मनाया जश्न

निर्विरोध संपन्न चीनी मिल चुनाव में सावन कुमार गंगवार चुने गए उपसभापति
– मिठाई बांट – आतिशवाजी छुड़ा भाजपा सर्मथकों ने मनाया जश्न
भास्कर न्यूज
फर्रुखाबाद :
जिले की एकमात्र औद्योगिक इकाई दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि० कायमगंज का चुनाव संपन्न हो गया । जिसमें इस सहकारी चीनी मिल के
उपसभापति पद पर सावनकुमार गंगवार उर्फ जय को निर्विरोध चुन लिया गया। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। वहीं भाजपाईयों ने जमकर आतिशबाजी छुडाकर जश्न मनाया ।
दि किसान सहकारी चीनी मिल में निर्विरोध चुने गए,11 सदस्यों ,सावन कुमार उर्फ जय गंगवार, अच्युत कुमार, ओमकार सिंह, सुमनलता, रामकिशोर, श्रीकृष्ण, शीलेश कुमार तिवारी, रोहित, सुरेश, सुदामा देवी, व रमा देवी ने भाजपा द्वारा समर्थित सावन कुमार को निर्विरोध उपसभापति चुना । निर्विरोध चुने जाने के कारण मतदान नहीं हुआ। जिसके बाद उपजिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने नव निर्वाचित उपसभापति सावन कुमार उर्फ जय गंगवार को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया। चुने जाने के बाद उपसभापित ने औपचारिक बैठक की। जिसमें जीएम कुलदीप सिंह, सीसीओ प्रमोद कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर आदि मौजूद रहे। जश्न भरे महौल में भाजपाइयों ने अन्य पदाधिकारियों को मालाएँ पहनाकर जीत की बधाई दी। उपसभापति के निर्विरोध जीत पर भाजपाईयों ने जमकर आतिशबाजी छुडाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिला प्रभारी शिव महेश दुबे, विधायक डॉ सुरभि, अमृतपुर विघायक सुशील शाक्य, पूर्व विघायक अमर सिंह खटिक, डॉ. मिथलेश अग्रवाल, कुलदीप गंगवार, अरुण दुबे, विजय गुप्ता, डॉ.विकास शर्मा, राहुल राजपूत, अमरदीप दीक्षित, अवनीश चतुर्वेदी, ओमकालेश्वर पाठक, सुनील चक, आशीष गुप्ता, निशांत गुप्ता, किशनू चतुर्वेदी व सुभम पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कायमगंज कोतवाली प्रभारी राम अवतार, कंपिल थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्य, कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह, मण्डी चौकी प्रभारी विघा सागर तिवारी, एसआई नितिन कुमार व थाना शमसाबाद आदि का पुलिस बल बडी संख्या में मौजूद रहा ।

Related posts

एनसीसी गर्ल्स वटालिएन ने हवाई हमलों से बचाव के लिए कराया मॉकड्रिल , बताए सुरक्षा के अन्य तरीके

admin

महिला विशेष दल ने महिलाओ को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया।

admin

महाकुम्भ दुनियां के सामने सांस्कृतिक विरासत व क्षमताओं को प्रदर्शित करता हैः-नितिन अग्रवाल

admin

Leave a Comment