August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए 25 के किये चालान

परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए 25 के किये चालान
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर पंकज
*फर्रुखाबाद* जनपद फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा जनपद के पेट्रोल पंप पर औचक निरीक्षण किया गया और नेकपुर कलां स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप तथा कुमार फिलिंग स्टेशन फतेहगढ़ पर 25 दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने पर चालान किया गया तथा इन पर 95000 का जुर्माना लगाया गया साथ ही साथ पेट्रोल पंप स्वामियों द्वारा यह शिकायतें की जा रही थी कि वाहन चालक बिना हेलमेट के भी पेट्रोल देने की जिद करते हैं तथा कई बार झगड़ा करने को भी तैयार रहते हैं, इसी के दृष्टिगत संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अपने सीसीटीवी कैमरे चालू रखें तथा जो दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आते हैं उनके फोटोग्राफ परिवहन विभाग को प्रेषित कर दिए जाए ताकि उनके चालान किए जा सके और जिससे वह भविष्य में बिना हेलमेट के पेट्रोल न ले सकें जो की आए दिन होने वाले सड़क दुर्घटना को रोका जा सके

Related posts

स्वच्छता अभियान को लगा पलीता : – शौचालय निर्माण में ग्राम प्रधान व सचिव पर लाखों रुपए की हेराफेरी करने का आरोप

admin

लोक अदालत में कुल-121121 वादों का किया गया निस्तारण

admin

नवरात्रि के दौरान मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, बजरंग दल ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment