October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा:-मंगला प्रसाद सिंह

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 19 वी किस्त का हस्तानान्तरण माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 24.02.2025 को किया जायेगा, जिसका सजीव प्रसारण जनपद, (विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर) पर कराये जायेगें और कृषि विज्ञान केन्द्र स्तर/जिला स्तरीय / विकास खण्ड स्तरीय / ग्राम पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारी कार्यकम सम्पादन कराने हेतु अपने स्तर से जनप्रतिनिधिगणों को आमंत्रित कर उनकी सहभागिता करायेगें।
उन्होने कहा है कि जनपद स्तर- जनपद स्तर पर कार्यकम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में आयोजित किया जायेगा, जिस हेतु अध्यक्ष कषि विज्ञान केन्द्र को नोडल अधिकारी एवं कृषि रक्षा अधिकारी तथा सह नोडल बनाया गया है, जो समस्त से समन्वय कर कार्यक्रम आयोजित करायेगे। ग्राम पंचायत-ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पंचायत भवन में किया जायेगा । उक्त हेतु ग्राम विकास अधिकारी / सचिव को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है, जिसमें कृषि एवं राजस्व विभाग के ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिक भाग लेगे। पंचायत भवन में स्थापित इंटरनेट/कम्प्यूटर का उपयोग कर कार्यकम का संजीव प्रसारण दिखाया जायेगा । सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड की सभी ग्राम पंचायत में सफलतापूर्वक सजीव प्रसारण कराने के लिये नोडल अधिकारी होगे । विकास खण्ड मल्लावां के जूनियर हाईस्कूल मैदान में माननीय कृषि मंत्री जी उ०प्र० शासन द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया जायेगा । उक्त हेतु उप कृषि निदेशक, हरदोई नोडल अधिकारी होगे । जिला कृषि अधिकारी हरदोई सह नोडल होगे । वह सभी से समन्वय कर पर्याप्त संख्या में कृषको को बुलाकर बडी एल०ई०डी० लगवाकर कृषको का कार्यकम दिखाने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाऐ सुनिश्चित करेगे ।

Related posts

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,

Bhaskarnews

तीन बड़े इलाकों में पॉल्यूशन रेड जोन में पहुंचा लखनऊ में धुंध से नहीं दिखा रिवर फ्रंट

admin

वनरक्षक द्वारा दी गई धमकी से भयभीत शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से की सुरक्षा की मांग

admin

Leave a Comment