October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

बच्चो में प्रतिभा की कमी नहीं: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)बिलग्राम नगर पालिका स्थित एसडी पब्लिक स्कूल स्कूल में आज वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर व सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से राज्य मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ने नव दुर्गा के प्रतिमा माननीय मंत्री को भेंट की। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई भी कमी नहीं है। सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। इस अवसर पर चेयरमैन बिलग्राम अनिल राठौर, विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक गण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कानपुर में दो माह की बच्ची को कोई शक्ति माता मंदिर के पास चबूतरे पर छोड़कर चला गया है

admin

प्रयागराज में मामा के साथ बाइक से स्कूल जा रही बच्ची पर चढ़ा ट्रक, सिर हुआ धड़ से अलग: कंधे पर बैग टंगा रहा;

Bhaskarnews

_निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को मिला लाभ_

admin

Leave a Comment