October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बहराइच हिंसा की निंदा कर हिजाम ने सौंपा ज्ञापन

बहराइच हिंसा की निंदा कर हिजाम ने सौंपा ज्ञापन
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद15 अक्टूबर
जनपद बहराइच में दूर्गा मूर्ति बिसर्जन के समय हुई हिंसा को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने रोष व्यक्त करते हुए मुख्य मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा । इससे पूर्व नगर के सब्जी मण्डी जवाहरगंज स्थित हिजामं कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बहराइच में दुर्गा मूर्ति बिसर्जन के दौरान हुई हिंसा को लेकर रोष व्यक्त किया। हिंसा के दौरान रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी। उनका कहना है कि जो भी दोषी है उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिजामं नेता कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर पहुंचे जहां उन्होनें मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपा। इस दौरान हिजामं नेता प्रदीप सक्सेना, अनूप चौबे, रिन्कू कौशल, जय सक्सेना, अमित गुप्ता, शानू, मोहित कौशल व लखन कौशल आदि मौजूद रहे।

Related posts

कानपुर में बर्रा में पहले मार पीट की फिर , पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

admin

गैस एजेन्सी में हुई लूट की घटना में एक बदमाश गिरफ्तार

admin

एक ध्वज एक स्वर की गगन भेदी गूंज के साथ प्रदेश के हर जिले में भारतीय सेनाओं के सम्मान में आयोजित होगी

admin

Leave a Comment