October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

बेकाबू कार की टक्कर से दो मासूम छात्र हुए घायल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(औरैया)

औरैया में शनिवार को नहर बाजार रोड पर एक कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक छात्र की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया है।

गांव पसैया से कालेज नेविलगंज में पढ़ने के लिए गांव निवासी कक्षा 6 के छात्र दीपकान्त और कक्षा 7 के छात्र कमल सिंह साइकिल से जा रहे थे। नेविलगंज की तरफ टायर का कार फटने से अनियंत्रित हुई कार ने नहर पुल के पास साइकिलों में टक्कर मार दी है। दोनो छात्र घायल हो गए।जिन्हें तत्काल सीएचसी भर्ती कराया गया है।

डॉ. गौरव कुमार ने प्राथमिक उपचार कर दोनों छात्रों को सैफई में रेफर कर दिया है। घायल छात्रों की सूचना पर प्रधानाचार्य राम नरेश, आदि शिक्षक स्टाफ अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए कार को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया की  कार चालक ने छात्रों का उपचार कराने का वादा करते हुए छात्रों के परिजनों से लिखित समझौता कर लिया है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related posts

सरकार के 9 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां:दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, छात्रों को प्रमाण पत्र मिले

Bhaskarnews

आयोजित समाधान दिवस में ज्यादातर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें ही हुई

admin

वर्ल्ड टॉयलेट डे अभियान के समापन पर 05 सबसे अच्छे व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र और उपहार देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया

admin

Leave a Comment