September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

महाशिवरात्रि पर प्रदेश के शिवालय हुये शिवमय

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

26 फरवरी 2025

लखनऊ ,

महाशिवरात्रि पर लखनऊ के शिवालय शिवमय हुये । मंदिरों में सुबह से भक्तों की लम्बी लम्बी लाइन लग गई । मनकामेश्वर मंदिर से लेकर सिद्धनाथ, कोतवालेश्वर, महाकाल मंदिर और बड़झ शिवालय में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान हुआ । शिव भक्त गंगाजल, बेलपत्र और दूध से बाबा का अभिषेक किया ।

मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की 2 किलोमीटर से अधिक लाइन लगीरही । इधर मोहनलालगंज में श्री काशेश्वर महादेव की बारात निकाली गई। बारात में भक्तों ने हर हर महादेव का जमकर उद्घोष किया। महंत देव्या गिरि ने भोर 2 बजे भगवान शिव का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया। इसके बाद भव्य श्रृंगार हुआ।

ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजे से मंदिर के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। भारी भीड़ को देखते हुए विशेष क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है। गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है। जलधारी से जलाभिषेक की सुविधा दी गई |

Related posts

ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर जनसहयोग से भव्य भंडारा किया गया।

admin

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में लगा छप्पन भोग: गुब्बारों और फूलो से सजा मंदिर;

Bhaskarnews

डिप्टी कलेक्टर उठिए रात में सर ने फोन किया :प्राइमरी टीचर कृतिका चौधरी बनीं SDM, यूपी PCS में आई 30वीं रैंक

Bhaskarnews

Leave a Comment