October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

माउंट केन्या पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराएंगे पर्वतारोही अभिनीत मौर्य

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने एक नए मिशन की तैयारी शुरू कर दी है। पर्वतारोही ने बताया कि इस मिशन को फरवरी के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य है। अभिनीत इस मिशन को पूरा करने के बाद भारत के प्रथम पर्वतारोही बनेंगे जो माउंट केन्या पर भारतीय ध्वज फहरायेंगे। पर्वतारोही इस मिशन के लिए लगातार शारीरिक तैयारी कर रहे हैं जिससे वह अपने इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर देश का तिरंगा फहराने में कामयाब हों। माउंट केन्या चोटी पर चढ़ाई करने के लिए अभिनीत ने बताया वो केन्या देश जाएंगे और नैरोबी से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर स्थित इस चोटी पर चढ़ाई करेंगे । इस अभियान को पूरा करने में लगभग चार से पांच दिनों का समय लगेगा। यह पर्वत एक विलुप्त ज्वालमुखी है, साथ ही यह भूमध्य रेखा के बिल्कुल पास स्थित है । माउंट केन्या की चढ़ाई पर्वतारोहियों को एक बेहद प्राकृतिक सौंदर्य भरे रास्तों के माध्यम से होकर जाना होता है। पर्वतारोही पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Related posts

जेष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भण्डारे का आयोजन

admin

इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

admin

कार्यालय बाबू पर पीआरडी जवानों ने लगाया सुविधा शुल्क वसूली प्रयास का आरोप

admin

Leave a Comment