October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

योग मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से लाभ पहुंचता है:- प्रियंका सिंह

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज योग सप्ताह के अंतर्गत कलेक्ट्रेट में अपर जिला अधिकारी प्रियंका सिंह जी एवं जिला अपर मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल त्रिपाठी जी आदि बहुत से कर्मचारियों बाई ब्रेक योग (कुर्सी पर बैठकर ) का अभ्यास किया जिसमें आयुष विभाग की प्रशिक्षिका ज्योति शिखा ने सभी को कुर्सी पर बैठकर ताड़ासन स्कंद खिंचाव स्कंद संचालन भस्त्रिका कपालभाति अनुलोम विलोम भ्रामरी ओम का उच्चारण और ध्यान का अभ्यास करवाया सभी ने बहुत ही अच्छी तरीके से अभ्यास को किया पतंजलि महिला जिला प्रभारी विनीता पांडे ने बताया की योग का हमारे जीवन में बहुत महत्व है योग के द्वारा व्यक्ति निशुल्क अपना उपचार कर सकता है यह मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से लाभ पहुंचता है शांति पाठ करके योग सत्र का समापन किया गया।

Related posts

परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी परीक्षा समाप्ति तक रहे मुस्तैद :-डीएम

admin

लखनऊ से मोबाइल चुराकर नेपाल में बेचने वाले 4 चोर गिरोह गिरफ्तार:

Bhaskarnews

जिलाधिकारी अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न हुई

admin

Leave a Comment