*रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत*
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रामू राजपूत
*अमृतपुर/फर्रुखाबाद* अमृतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है।आए दिन रफ्तार के कहर से लोगों की मौत हो रही है।आज फिर इसी रफ्तार ने एक 45 वर्षीय महिला की जान ले ली।ग्राम कुनिया नौरंगाबाद थाना परौर शाहजहांपुर निवासी महिला उर्मिला पत्नी महेंद्र फर्रुखाबाद के अंगूरी बाग निवासी अपने बहनोई सोनेलाल के नाती के नामकरण संस्कार में दावत खाने गई थी।वहीं से बाइक द्वारा अपने बेटे पवन के साथ वापस घर आ रही थी।फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर ताजपुर पुलिया के पास अचानक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके बेटे को आंशिक चोटे आयीं।मौके पर राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।जहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।मृतक महिला के सात बच्चे हैं।जिसमें अजय राजकुमार पवन कोमल चेतन भावना करण है।जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। चौकी इंचार्ज विमल कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला का पंचनामा भर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।परिजनों के कोहराम से स्थिति गंभीर हो गई और लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इसी बदायूं मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। रोडवेज बसों में भी नए चालकों द्वारा इसी बदायूं मार्ग पर फराटे भरे जा रहे हैं। सर्दियों का मौसम आने वाला है अगर इन तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में यहां लगातार घटनाओं को अंजाम देंगे।
previous post
