October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के गोमती नदी में युवक का मिला शव

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(लखनऊ )

लखनऊ के गोमती नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक जींस और शर्ट पहने हुए था और नदी में बहते हुए स्थानीय लोगों को नजर में आया  है ।पुलिस को  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 25-30 वर्ष के बीच है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा ।

,आत्महत्या या हादसा? इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्या यह हत्या का मामला है, आत्महत्या का, या फिर कोई दुर्घटना? पुलिस इन तीनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने शव को नदी में बहते हुए देखा और तुरंत 112 पर सूचना दी है ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव के पास से फिलहाल कोई दस्तावेज या पहचान से संबंधित चीज नहीं मिली है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों का मिलान कर रही है

Related posts

मुंह में रखा बेर गले में फसने से मासूम की दुखद मौत

admin

पेशनरो के लिए दरवाजे सदैव खुले रहेंगे :-डीएम

admin

विभाग में भ्रष्टाचार: मीटरों में सेट हो रही डिवाइस, उपभोक्ताओं से ठगे जा रहे हजारों रुपये

admin

Leave a Comment