October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जायेः- जिलाधिकारी

हरदोई(लक्ष्मीकान्त पाठक)जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के समस्त उपाय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि अब प्रत्येक सोमवार को सड़क सुरक्षा के संबंध में बैठक की जाएगी और चेन्नई ब्लैक स्पॉट का समयबद्ध सुधारीकरण कराया जाएगा तथा वाहनों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित किए जाने हेतु समस्त श्रेणी के मार्गों पर लेन मार्किंग कराई जाएगी।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भिन्न चौराहों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग मार्किंग का कार्य कराया जाए तथा चौराहों की री इंजीनियरिंग करते हुए व्यवस्थित किया जाये एवं सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए तथा अवैध कट बंद किये जाए और सड़कों पर पर्याप्त मार्ग प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए, इसके साथ ही नगर निकायों के वेंडिंग जोन को व्यवस्थित किया जाए तथा सुगम यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वाली अव्यवस्थित एवं अवैध होर्डिंग्स को तत्काल हटाया जाए और निराश्रित पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर पशुओं को पशु आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए तथा विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु रोड सेफ्टी क्लब, क्विज, रंगोली, भाषण इत्यादि गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित कराई जाएं और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाये।

Related posts

बिना पैमाइश निजी खेत पर चकरोड डलवाने का आरोप लगा , भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने सौंपा शिकायती पत्र

admin

07 अप्रैल को कैम्प लगाकर किसान सम्मान निधि एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण कराया जाये:- मुख्य विकास अधिकारी

admin

फर्रुखाबाद में सीएमओ ने निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट का निरीक्षण किया:

Bhaskarnews

Leave a Comment