October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई के ऐतिहासिक बेलाताली तालाब के विकास की कार्रवाई प्रारम्भ

हरदोई।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज जिला पंचायती राज अधिकारी के साथ बेलाताली तालाब के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की। चर्चा के दौरान बेलाताली तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने पर बात हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि तालाब की चहार का निर्माण कराया जाये। तालाब के किनारे पाथ वे बनवाया जाये। बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच की व्यवस्था की जाये। नौका विहार की व्यवस्था की जाये। एक रेस्टोरेंट बनवाया जाये। ओपेन जिम की व्यवस्था की जाये। प्रवेश द्वार पर गार्ड की तैनाती करायी जाये। कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था की जाये। मछलियों की नीलामी करायी जाये तथा नीलामी से प्राप्त धनराशि को तालाब के विकास पर व्यय किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि बेलाताली के विकास के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गयी है। जिला पंचायती राज अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा संयुक्त विजिट कर ली गयी है। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में वर्चुअल माध्यम से खण्ड विकास अधिकारी टड़ियावां को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पड़ोसी से परेशान महिला ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंप बताई अपनी पीड़ा की न्याय की मांग

admin

जाम में फसी एंबुलेंस में ही दर्द से परेशान हो रही प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म

admin

हाईकोर्ट वकील के ऊपर हॉकी-डंडे से मारकर कि हत्या ; आवाज आई- ट्रैक्टर चढ़ा दिया

Bhaskarnews

Leave a Comment