March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद से गरीब दिव्यांग शिवकली ने लगाई मदद की गुहार, डीएम ने खोले दिये सभी कल्याणकारी योजनाओं के द्वार

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद से गरीब दिव्यांग शिवकली ने लगाई मदद की गुहार, डीएम ने खोले दिये सभी कल्याणकारी योजनाओं के द्वार

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जन सुनवाई के दौरान एक गरीब दिव्यांग शिवकली पुत्री बृजलाल अपनी माँ के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के पास पहुँची। उनकी माँ ने बताया कि उनकी बेटी दिव्यांग है। उन्होंने कहा कि सर कुछ मदद कर दीजिये। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, आयुष्मान समन्वयक को कक्ष में बुलाया। दिव्यांग कल्याण अधिकारी को उन्होंने तत्काल निर्देश दिए कि शिवकली की तत्काल दिव्यांग पेंशन बनवायी जाये। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि उनके पिता व माता की वृद्धावस्था पेंशन बनवाई जाये। जिला कृषि अधिकारी को उन्होंने निर्देशित किया कि उनके पिता की किसान सम्मान निधि प्रारम्भ करायी जाये। बीडीओ सुरसा को उन्होंने वर्चुअल माध्यम से निर्देश दिए कि घर में व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराया जाये। पूर्ति निरीक्षक को उन्होंने निर्देश दिए कि परिवार का अंत्योदय राशन कार्ड बनवाया जाये। आयुष्मान समन्वयक को निर्देश दिए कि शिवकली का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाये। शिवकली की माँ ने बताया कि जिलाधिकारी की सदाशयता के बारे में दूसरे लोगों से सुनकर वह प्राइवेट बस से हड़हा मढ़िया मजरा फरीदापुर से हरदोई आयी। उनकी बेटी शिवकली की 2 वर्ष की उम्र में आँखों की रोशनी चली गयी थी। उनको व उनके पति को अभी वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रही है।अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ भी नहीं मिल पा रहे हैं। आज उनका जिलाधिकारी ने मिलना सफल हो गया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के बारे में जितना सुना था वह तो उससे भी बढ़कर निकले। जिलाधिकारी ने उनकी माँ से खुलकर बात की और बुधवार को पुनः बुलाया और कहा कि बुधवार को समाज कल्याण अधिकारी द्वारा परिवार को मुख्यालय लाया जायेगा। जिलाधिकारी के इस रूप की कक्ष में मौजूद लोगों ने भी भूरि भूरि प्रशंसा की। एक लोगों ने तो इसकी तुलना कृष्ण सुदामा मिलन तक से कर डाली।

Related posts

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन रैन बसेरे का निरीक्षण

admin

राजमिस्त्री हत्याकांड का स्थलीय निरीक्षण कर एसपी ने मृतक के परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

admin

मानवतावादी संत पुरुष थे संत रविदास

admin

Leave a Comment