November 25, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा
कानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लेबर सेल के कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में 4 सितंबर 2026 को पार्टी के प्रदेश/राष्ट्रीय नेतृत्व को लिखित इस्तीफा भेजा।
विनीत दुबे ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा है कि वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल में कानपुर मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आज से अपने पद तथा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया है कि उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए उन्हें लेबर सेल के कानपुर मंडल अध्यक्ष पद एवं पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए।
इस्तीफा पत्र में उन्होंने पार्टी और संगठन के प्रति धन्यवाद भी व्यक्त किया है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व विनीत दुबे के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद कानपुर मंडल अध्यक्ष पद पर किसे नई जिम्मेदारी देता है।

Related posts

हरदोई में सेक्रेटरी ने जिन्दा व्यक्ति का जारी कर दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, शिकायत पर डीएम ने जांच कर दिये कार्यवाही के निर्देश

admin

प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

admin

हरदोई डीएम ने किसानों से डीएपी की कमी जैसी अफवाहों पर ध्यान न देंने की करी अपील , जिले में डीएपी खाद के भरे हैं भण्डार

admin

Leave a Comment