October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

07 अप्रैल को कैम्प लगाकर किसान सम्मान निधि एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण कराया जाये:- मुख्य विकास अधिकारी

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)शासन के निर्देशों के क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने ब्लाक बावन के ग्राम मझरेता के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित ग्राम चौपाल में गांव के जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया तथा उनका निस्तारण कराया। चौपाल में उपस्थित 06-07 महिलाओं यथा-आरती देवी,सरितादेवी रूबी ज्योति वर्मा सभी निवासी सौंहा मजरा मझरेता द्वारा शिकायत की गयी कि ग्राम सौंहा के बच्चे जो आंगनवाड़ी केन्द, गौरिया से सम्बद्ध हैं, को पोषाहार उपलब्ध नहीं कराया जाता है। मौके पर उपस्थित मुख्य सेविका सारिका सिंह एवं सी0डी0पी0ओ0 विजय कुमारी द्वारा कतिपय बच्चों के पंजीकरण ही न होने के संबंध में अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सी0डी0पी0ओ0 एवं मुख्य सेविका का कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
ग्रामीण चौपाल में कई ग्रामवासियों द्वारा किसान सम्मान निधि प्राप्त न होने, वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन प्राप्त न होने के संबंध में अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिनांक 07-04-2025 को पंचायत भवन मझरेता पर विशेष कैम्प लगाकर, जिसमें कृषि विभाग, सोशल सेक्टर के सभी ब्लाक स्तरीय कर्मचारी उपलब्ध रहकर, किसान सम्मान निधि एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कैम्प लगाने के निर्देश दिये गये। चौपाल के बाद प्राथमिक विद्यालय मझरेता का निरीक्षण किया,जिसमंे कक्षा-कक्षों की पुताई न कराये जाने व एल्मुनियम के भगौना एवं कूकर प्रयोग किए जाने तथा शिक्षण कक्षों में टी0एल0एम0 मटेरियल न पाये जाने पर पर प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र कुमार सिंह के विरूद्ध नोटिस जारी कर, उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये साथ ही गत 03 वर्षाे में कम्पोजिट ग्रान्ट से कराये गये कार्य एवं व्यय की गयी धनराशि की जॉच समिति गठित कर कराने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये गये तब तक माह मार्च, 2025 को उक्त अध्यापक का वेतन बाधित रखने के निर्देश दिये गये।
चौपाल एवं निरीक्षण के समय बीडीओ डा0 राम प्रकाश, चिकित्सा अधिकारी डा0 पंकज मिश्रा, पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 मोहित सिंह, ग्राम प्रधान मुनेन्द्र कुमार के साथ ही विद्युत, शिक्षा, चकबन्दी,राजस्व,लघु सिंचाई,स्वास्थ्य तथा जल निगम विभाग के अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

कानपुर में पिता के तमंचे से चली गोली…बेटी की हुई मौत

admin

337 रिक्रूटों ने ली देश सेवा करने की शपथ

admin

नगर पालिका कर्मचारी की ट्रेन से टकराकर हुई मौत

admin

Leave a Comment