October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

10 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

 

हरदोई।आज दिनाँक 29.04.2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला की अनुमति से दिनाँक 10 मई 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में बैठक की गई। अपर जिला जज द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए तथा यातायात निरीक्षक को ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।उक्त बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत यशपाल, विद्युत विभाग से संदीप कुमार आकाश वर्मा, सरोज कुमार,सुरेश कुमार विश्वकर्मा,विनोद सक्सेना, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ,नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से नैमिष , सदस्य स्थाई लोक अदालत आशा सिंह व अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

नवाबगंज में राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एडिप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन

admin

सड़क निर्माण और मजदूरी भुगतान में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

admin

अखिल भारतीय किसान यूनियन ने सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन, किसानों के मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

admin

Leave a Comment