October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर पंकज
फर्रुखाबाद कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी फर्रुखाबाद के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालय/महाविद्यालय के छात्रों और छात्राओं द्वारा स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ से रैली में प्रतिभाग कर किया गया,रैली का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया,रैली का समापन महादेवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ और कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी फर्रुखाबाद, मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल अधिकारी स्वीप,फर्रुखाबाद अपर जिलाधिकारी/ उप निर्वाचन अधिकारी फर्रुखाबाद सिटी मजिस्ट्रेट, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक / सहायक नोडल अधिकारी स्वीप, फर्रुखाबाद एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ सहायक नोडल अधिकारी स्वीप फर्रुखाबाद के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुआ और कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षिका भारती मिश्रा द्वारा किया गया जिलाधिकारी द्वारा सभी को मतदाता शपथ कराई गई और जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी देश का लोकतंत्र तब तक सुरक्षित रहता है जब तक वहां के नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग सोच समझकर करते हैं और सभी 18 वर्ष से ऊपर के बच्चे जिन्होंने अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लिया है वे मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अधिकृत हैं उन्हें अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए तथा ऐसे प्रतिनिधि को चुनना चाहिए जो देश की एकता व अखंडता को सुरक्षित रखते हुए देशहित में कार्य करें और यह भी कहा कि सभी सहयोग करने वालों की सराहना भी की इस अवसर पर विद्यालय व महाविद्यालय के उन सभी छात्र और छात्राओं को जिन्होंने मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर विजेता रहे उनको प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और इस अवसर पर उन युवा मतदाताओं को भी सम्मानित किया गया है जो अभी नए-नए मतदाता बने हैं साथ ही साथ इस कार्यक्रम में निर्णायकों की भूमिका निभाने वाले जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा, प्रदीप यादव, गौरव शाक्य,वीना गौतम ,सीमा सिंह, पुष्पा सिंह आदि को भी सम्मानित किया गया है निर्मल कान्त सक्सेना, प्रधान सहायक ने व्यवस्था में सहयोग किया और बी0 एल0ओ0 व सुपरवाइजर्स के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया है जिलाधिकारी ने दिव्यांग मतदाताओं तथा 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं का भी शाल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम में श्रीमती दीपिका राजपूत प्रधानाचार्य जी.जी.आई.सी, इंदु मिश्रा पूनम शुक्ला, रितु,आलोक बिहारी शुक्ला,सहित अन्य गणमान्य लोग व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

लखनऊ में रात से गरज-चमक के साथ बारिश:3 अप्रैल तक ऐसे ही रहेगा मौसम

Bhaskarnews

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, ने जिला कारागार सीतापुर का किया निरीक्षण

admin

फर्रुखाबाद में कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र मिले:

Bhaskarnews

Leave a Comment