October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आम के पेड़ की डाल पर दुपट्टे के फंदे से झूलता मिला युवक का शव – परिवार में छाया मातम
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद2 अक्टूबर024
फांसी के फंदे पर झूलते मिले युवक के शव की दुखद घटना थाना क्षेत्र कंपिल के गांव भोगपुर में घटित हुई । घटना के बाद से ही गांव वाले अंचभित हैं – वहीं मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है । बताया गया है कि भोगपुर निवासी गुड्डू गौतम की 6 संतानों में20 बर्षीय सागर दूसरे नम्बर का बेटा था । वह वीती शाम घर से खेत पर जाने की कह कर गया था। किन्तु देर शाम तक वापस नहीं लौटा । चिंतित घर वालों ने पास पडोस एवं संभावित स्थानों पर खोज बीन की परन्तु कहीं पता नहीं चला । इसी बीच गांव वालों ने गांव के पास में ही स्थित जोगपाल शाक्य के खेत में खड़े आम के पेड़ की शाख पर फांसी के फंदे से झूलता हुआ किसी का शव देखा । जिसकी पहचान सागर के रूप में होते ही घवराए परिजन मौके पर पहुंचे जहां अपने ही को फंदे पर लटका हुआ देखकर सभी की चीखें निकल गयी । रोते विलखते परिजनों ने डायल112 पर सूचना दी । मौके पर पहुंचकर डायल पुलिस तथा ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कंपिल थाना पुलिस को दी । इसी बीच फांसी से नीचे उतार कर युवक का शव परिजन घर पर ले आए । सूचना पर गांव पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले जांच पड़ताल की । थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर शायद कुछ और जानकारी मिल सके । फिलहाल घटना को सभी आत्म हत्या मान रहे हैं । मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है । मेहनत मजदूरी करके गुजारा करते हैं । मृतक युवक भी मजदूरी ही करता था । उसके6 भाई बहिन आशीष – कोमल – नंदनी – मुस्कान तथा शिवानी इनमें सागर खुद अपने भाई बहिनों में दूसरे नम्बर का था । मृतक की मां सुनीता रो – रो कर बेहाल हो रही है । अचानक घटी घटना से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है ।

Related posts

11 अप्रैल से होगा खाद्यान्न का वितरणः-जिला पूर्ति अधिकारी

admin

रमन ने कराई नसबंदी, जिले में हुई पांचवीं पुरुष नसबंदी

admin

सभापति ने की आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों की समीक्षा

admin

Leave a Comment