June 6, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

कलेक्टर का बड़ा एक्शन,18 पटवारियों 2 लिपिकों की सेवा समाप्त,मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के देवास जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने 18 पटवारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही 2 लिपिकों पर भी गाज गिरी है। किसान फसल क्षति वितरण में धांधली करने पर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है।

इस मामले में कलेक्टर ने बताया कि करीब 4-5 साल पहले राहत राशि का वितरण हुआ था। उसके अंतर्गत कुछ अनियमितता हुई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद जांच दल गठित किया गया और अनियमितताओं की प्राथमिक सूचनाएं मिली थी वह सही पाई गई। उसके आधार पर पटवारियों को कुछ लिपिकों को सस्पेंड किया गया था।

जांच के बाद रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई। इसके बाद संबंधित एसडीएम ने सोनकच्छ में 1 पटवारी, टोंकखुर्द में 2 पटवारी, कन्नौद में 4 पटवारी और खातेगांव में 11 पटवारी की सेवा समाप्त कर दी है। इसके अलावा 2 लिपिकों की भी सेवा समाप्त कर दी गई है।

Related posts

रायबरेली में होली के दौरान किन्नरों पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें आठ लोग घायल हो गए

Bhaskarnews

TV चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर

Bhaskarnews

योगी के रोड शो में कमल के फूल वाली साड़ी पहनकर पहुंचीं महिलाएं

admin

Leave a Comment