October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

जालिम दुनिया को अलविदा कह प्रेमी प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम,नजारा देख उड़े होश

 मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में आज सुबह बंटीनगर क्षेत्र में रेल पटरी पर एक प्रेमी युगल ने अज्ञात ट्रेन के सामने आकर मौत को गले लगाने का मामले का सामने आया है। दोनों के शव पटरी किनारे आसपास ही पड़े थे। युवक का एक हाथ और गर्दन कट कर अलग हो गया जबकि युवती का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर आई और दोनों के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी के बाद प्रेमी युगल के साथ काम करने वाले कर्मचारी भी मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों से हुई बातचीत में मृतक का नाम निवाड़ी निवासी 23 वर्षीय भुजबल और युवती का नाम टीकमगढ़ निवासी 22 वर्षीय विनीत केवट है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के मामले में टीआई मनोज दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या जैसा प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि दोनों विदिशा के बंटीनगर स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। मामले की पड़ताल की जा रही है। परिजनों को भी इस संबंध में सूचना दी गई है।

Related posts

2 महिलाओं के बीच हुई बहस और होने लगी गोलीबारी, हमले में 11 लोग हुए घायल

admin

पत्नी ने पति का गला घोंटा, प्रेमी ने कटर से काटा:सड़क किनारे फेंकी लाश,

Bhaskarnews

बाहरी जिलों की जीएसटी टीमों तथा प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से सात तम्बाकू गोदामों पर मारा छापा

admin

Leave a Comment