June 6, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइम

अब तक एलियन से जुड़ा कोई सबूत नहीं देखा- मस्क

Bhaskar News Agency

28 Apr 2024

मलेशिया के लापता हुए विमान MH370 से जुड़ा एक नए वीडियो सामने आया । इसे MH370 का ड्रोन वीडियो कहा गया है। वीडियो में विमान के बेहद करीब कुछ उड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस पर एक यूजर ने लिखा, “प्लेन के इतने करीब उड़ते गोल ऑब्जेक्ट किसी ऑपरेशन का हिस्सा लग रहा है। गोले की चारों तरफ प्लाज्मा क्षेत्र है, जो ग्रैविटी की तरह है।”

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे इस वीडियो पर टेस्ला के CEO एलन मस्क का बयान सामने आया है। मस्क ने कहा कि उन्होंने अब तक एलियन से जुड़ा कोई सबूत नहीं देखा है। अगर उन्हें इसकी जानकारी मिलेगी तो वे जरूर साझा करेंगे।

वीडियो से जुड़े पोस्ट पर कमेंट करते हुए एलन मस्क ने कहा, “स्पेसएक्स के करीब 6 हजार सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में मौजूद हैं। इसके बावजूद हमें अब तक एक बार भी एलियन के करीब से गुजरना नहीं पड़ा है।”

Related posts

शाइनी आहूजा रेप केस:मेड बोली- कमरे में बंद किया;

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद में बायोमेडिकल वेस्ट सड़कों पर फैला:कबाड़ किशोरियों से बिना ग्लब्स उठवाया

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद के कायमगंज में दिनदहाड़े चलती बाइक पर महिला के कुंडल लूटे:पीछा करने पर लुटेरे गिरे,

admin

Leave a Comment