October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबदायूं

बदायूं मेडिकल कॉलेज में पहुंची केंद्रीय की टीम

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बदायूं)

बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग की क्लासेज के लिए केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को यहां का निरीक्षण किया है । टीम ने यहां मौजूद व्यवस्थाएं देखीं। फिलहाल यह दो सदस्यीय टीम शनिवार को भी निरीक्षण करेगी। जबकि इसके बाद नर्सिंग काउंसिल आफ इंडिया को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसी आधार पर नर्सिंग क्लासेज की अनुमति मिल सकेगी।

केंद्रीय टीम ने कालेज की बनावट समेत यहां तैनात प्रोफेसर्स के एमबीबीएस छात्रों को पढ़ाने का तौर तरीका सिखा दिया हैं। बिल्डिंग में क्या-क्या सुविधा और क्या नहीं हैं। इसके बारे में भी जानकारी जुटाई गई। वहीं अन्य बिंदुओं पर टीम शनिवार को निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे है।

अग्निशमन विभाग मॉकड्रिल ने कराया है 

इधर, अग्निशमन विभाग की ओर से राजकीय मेडिकल कालेज में मॉक ड्रिल कराया गया।है  इसमें स्टाफ के लोगों को आग की घटना पर काबू पाने का हुनर भी सिखाया गया है । साथ ही यह भी बताया गया कि किस स्थान पर आग लगने की दशा में कौन सा फायर इक्यूप्मेंट यूज करना है। दमकल विभाग की टीम ने यहां फायर डिटेक्टर अलार्म चेक करने के साथ ही यहां मौजूद अग्निशमन संसाधनों का मुआयना किया है। जबकि अब शनिवार को यहां मौजूद हाइड्रेंट की क्रियाशीलता भी पऱखी जा रही है।

Related posts

आगामी 15नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने किया निरीक्षण

admin

सरकारी विद्यालय की घटिया बिल्डिंग पर रात्रि में डाले गए लेटर की मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर वीडियो राजेपुर की जांच शुरू

admin

जिलाधिकारी ने किया हरियावां चीनी मिल के पेराई सत्र का उदघाटन

admin

Leave a Comment