August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा को लेकर लखनऊ में हुआ विरोध प्रदर्शन

लखनऊ में बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ । लखनऊ विश्वविद्यालय के छत्रपति शिवाजी मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए। यहां दोपहर 2 बजे रैली शुरू हुई जो हजरतगंज के अटल चौक पहुंची।

रैली में शामिल लोग हिंदू-हिंदू भाई-भाई और बांग्लादेश होश में आओ के नारे लगाते चल रहे थे । सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए । पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहें ।

इधर, चौक सर्राफा एसोसिएशन और चौक चिकन हैंडीक्राफ्ट संगठन ने 2 घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। सभी ने रैली निकालकर बांग्लादेश हाय..हाय के नारे लगाए।

बांग्लादेश हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है- बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है। सभी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। सभी को भारत सरकार के साथ मिलकर विरोध करना चाहिए। चाहे हिंदू हो या मुसलमान भारतीय नागरिक के साथ हिंसा होना गलत है। हमारे देश में ऐसा कभी नहीं हुआ।

Related posts

थाना देवा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित एक अभियोग में बरामद कुल 42 पेटी अंग्रेजी शराब का किया गया विनिष्टीकरण-

admin

वर्ष 2025-26 का 2,70,19,850 का लाभ का बजट पारित

admin

हाईस्कूल में अंशिका वर्मा ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 10वां स्थान हासिल किया।

admin

Leave a Comment