June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

_15 वर्षीय किशोरी की मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया_

_15 वर्षीय किशोरी की मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया_
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रवि मिश्रा
नवाबगंज फर्रुखाबाद
घर से शौच के लिए गई किशोरी, लेकिन जब वह काफी समय तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। अगली सुबह, गांव ककिउली स्थित रामताल आश्रम परिसर में कंचन के पेड़ की डाल पर किशोरी का शव मफलर से लटका मिला।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर त्योरी निवासी अवधेश राजपूत की 15 वर्षीय पुत्री रोशनी बुधवार रात लगभग 10 बजे घर से शौच के लिए गई थी। काफी समय तक उसके घर न बापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह गांव ककिउली स्थित रामताल आश्रम परिसर में झाड़ू लगाने गए कन्हैया ने कंचन के पेड़ की डाल पर किशोरी का शव मफलर से लटका देख पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी, बबना चौकी प्रभारी योगेस कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पेड पर शव लटका होने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचीं फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने लिए। मृतका के पिता अवधेश ने पुत्री की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। परिजनों ने रात ही गांव के बाहर कोतवाली कादरीगेट के गांव नगला कलार निवासी बाइक सवार युवक को पकड़ कर मारपीट कर दी। और उसे पुलिस को सौंप दिया। युवक के गांव के ही साथी की रोशनी के पड़ोस में रिश्तेदारी है। परिजनों ने रिश्तेदार युवक पर पुत्री की हत्या कर शव को पेड पर लटकाने का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने पिता अवधेस की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के विवाहित बहन स्वेता, छोटी बहन दीक्षा, अंकेश व आयुष है।

: ” थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यबाही की जाएगी।

Related posts

पुष्पांजलि अर्पित कर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गांधी शास्त्री जयंती

admin

सलेमपुर में बिना अनुमति चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने की सख्त कार्रवाई की मांग

admin

किसान समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर किसान नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment