August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सीएमओ के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, एम्बुलेंस चालक भागा गाड़ी लेकर

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – सीएमओ के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, एम्बुलेंस चालक भागा गाड़ी लेकर

कमालगंज* स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था में कई खामियां सामने आईं, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, जैसे ही सीएमओ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, वहां मौजूद एम्बुलेंस चालक सीएमओ को देखकर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। इस पर सीएमओ ने तत्काल नाराज़गी जताई और सीएचसी में तैनात एम्बुलेंस कॉर्डिनेटर से चालक एवं वाहन की पूरी जानकारी मांगी।
सीएमओ ने आरोग्य केंद्रों में सफाई और व्यवस्थाओं की भी जांच की। उन्होंने पाया कि कई स्थानों पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) अपने दायित्वों के प्रति उदासीन हैं। इस पर सीएमओ ने कहा कि लापरवाह सीएचओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने केंद्र परिसर में महिलाओं के खुले में बच्चों को दूध पिलाने की स्थिति देखकर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि अस्पताल में इसके लिए उचित स्थान निर्धारित किया जाए।
इसके बाद सीएमओ ने आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए श्रंगीरामपुर घाट का भी निरीक्षण किया और सफाई, पेयजल व स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

गणपति बप्पा मोरया के गगन भेदी उद्घोष के साथ निकली विसर्जन शोभा यात्रा – मटकी फोड़ . अबीर गुलाल की बौछार एवं गणेश आरती व भजन आयोजन से वातावरण हुआ भक्तिमय

admin

हरदोई में युवक ने घायल बुजुर्ग के इलाज के लिए पैसों की खातिर रच डाली अपने अपहरण की कहानी , पुलिस ने किया खुलासा

admin

तहसील रामनगर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment